Hello Students. Are you Searching for Class 12 Hindi NCERT Solutions of Chapter 3? If yes then you are in the right place. Here we have provided you with the Question and Answers of Chapter 3: कविता के बहाने, बात सीधी थी पर. These solutions are written by expert teachers and are so accurate to rely on.
Chapter | 3. कविता के बहाने, बात सीधी थी पर |
Subject | Hindi |
Textbook | Aroh, काव्य भाग |
Class | Twelve |
Category | NCERT Solutions for Class 12 |
NCERT Solutions for Class 12 Hindi is a great resource for students to prepare for their Board Examinations. These Solutions covers the every question and answer of Class 12 Hindi Chapter 3: कविता के बहाने, बात सीधी थी पर. They are made by expert teachers and faculties keeping in view the new curriculum of CBSE.
NCERT Solutions for Class 12 Hindi Chapter 3 Question Answer
कविता के बहाने, बात सीधी थी पर Solutions
कविता के साथ
Q1) इस कविता के बहाने बताएँ कि ‘सब घर एक कर देने के माने क्या है?
Answer) इसका अर्थ है-भेदभाव, अंतर व अलगाववाद को समाप्त करके सभी को एक जैसा समझना। जिस प्रकार बच्चे खेलते समय धर्म, जाति, संप्रदाय, छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब आदि का भेद नहीं करते, उसी प्रकार कविता को भी किसी एक वाद या सिद्धांत या वर्ग विशेष की अभिव्यक्ति नहीं करनी चाहिए। कविता शब्दों का खेल है। कविता का कार्य समाज में एकता लाना है।
Q2) ‘उड़ने’ और ‘खिलने’ का कविता से क्या संबंध बनता है?
Answer) कवि ने बताया कि चिड़िया एक जगह से दूसरी जगह उड़ती है। इसी प्रकार कविता भी हर जगह पहुँचती है। उसमें कल्पना की उड़ान होती है। कवि फूल खिलने की बात करता है। दूसरे शब्दों में, कविता का आधार प्राकृतिक वस्तुएँ हैं। वह लोगों को अपनी रचनाओं से मुग्ध करती है।
Q3) कविता और बच्चे को समानांतर रखने के क्या कारण हो सकते हैं?
Answer) कविता और बच्चों के क्रीड़ा-क्षेत्र का स्थान व्यापक होता है। बच्चे खेलते-कूदते समय काल, जाति, धर्म, संप्रदाय आदि का ध्यान नहीं रखते। वे हर जगह, हर समय व हर तरीके से खेल सकते हैं। उन पर कोई सीमा का बंधन नहीं होता। कविता भी शब्दों का खेल है। शब्दों के इस खेल में जड़, चेतन, अतीत, वर्तमान और भविष्य आदि उपकरण मात्र हैं। इनमें नि:स्वार्थता होती है। बच्चों के सपने असीम होते हैं, इसी तरह कवि की कल्पना की भी कोई सीमा नहीं होती।
Q4) कविता के संदर्भ में ‘बिना मुरझाए महकने के माने क्या होते हैं।
Answer) कवि कहता है कि फूल एक निश्चित समय पर खिलते हैं। उनका जीवन भी निश्चित होता है, परंतु कविता के खिलने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। उसकी जीवन अवधि असीमित है। वे कभी नहीं मुरझाती। उनकी कविताओं की महक सदैव फैलती रहती है।
Q5) ‘भाषा को सहूलियत’ से बरतने का क्या अभिप्राय है?
Answer) इसका अर्थ यह है कि कोई भी रचना करते समय कवि को आडंबरपूर्ण, भारी-भरकम, समझ में न आने वाली शब्दावली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अपनी बात को सहज व व्यावहारिक भाषा में कहना चाहिए ताकि आम लोग कवि की भावना को समझ सकें।
Q6) बात और भाषा परस्पर जुड़े होते हैं, किंतु कभी-कभी भाषा के चक्कर में ‘सीधी बात भी टेढ़ी हो जाती है; कैसे?
Answer) ‘बात’ का अर्थ है-भाव, भाषा उसे प्रकट करने का माध्यम है। दोनों का चोली-दामन का साथ है, किंतु कभी-कभी भाषा के चक्कर में सीधी बात भी टेढ़ी हो जाती है। इसका कारण यह है कि मनुष्य शब्दों के चमत्कार में उलझ जाता है। वह इसे गलतफहमी का शिकार हो जाता है कि कठिन तथा नए शब्दों के प्रयोग से वह अधिक अच्छे ढंग से अपनी बात कह सकता है। भाव को कभी भाषा का साधन नहीं बनाना चाहिए।
Q7) बात (कथ्य) के लिए नीचे दी गई विशेषताओं का उचित बिंबों/मुहावरों से मिलान करें।
बिंब/मुहावरा | विशेषता |
---|---|
(क) बात की चूड़ी मर जाना | कथ्य और भाषा का सही सामंजस्य बनना |
(ख) बात की पेंच खोलना | बात का पकड़ में न आना। |
(ग) बात का शरारती बच्चे की तरह खेलना | बात का प्रभावहीन हो जाना |
(घ) पेंच को कील की तरह ठोंक देना | बात में कसावट का न होना। |
(ङ) बात का बन जाना | बात को सहज और स्पष्ट करना |
Answer)
- (क) बात की चूड़ी मर जाना – बात में कसावट का न होना।
- (ख) बात की पेंच खोलना – बात को सहज और स्पष्ट करना
- (ग) बात का शरारती बच्चे की तरह खेलना – बात का पकड़ में न आना।
- (घ) पेंच को कील की तरह ठोंक देना – बात का प्रभावहीन हो जाना
- (ङ) बात का बन जाना – कथ्य और भाषा का सही सामंजस्य बनना
कविता के आस-पास
Q1) बात से जुड़े कई मुहावरे प्रचलित हैं। कुछ मुहावरों का प्रयोग करते हुए लिखें।
Answer)
- बातें बनाना-बातें बनाना कोई तुमसे सीखे।
- बात का बतंगड़ बनाना-कालू यादव का काम बात का बतंगड़ बनाना है।
- बात का धनी होना-मोहन की इज्जत है क्योंकि वह अपनी बात का धनी है।
- बात रखना-सोहन ने मजदूर नेता की माँग मानकर उसकी बात रख ली।
- बात बढ़ाना-सुमन, अब सारी बातें यहीं खत्म करो क्योंकि बात बढ़ाने से तनाव बढ़ता है।
Q2) व्याख्या करें
ज़ोर ज़बरदस्ती से
बात की चूड़ी मर गई।
और वह भाषा में बेकार घूमने लगी।
Answer) कवि कहता है कि वह अपने भाव को प्रकट करने के लिए नए शब्दों तथा नए उपमानों में उलझ गया। इस कारण शब्दजाल में वह भाव की गंभीरता को खो बैठा और केवल शब्द चमत्कार में भाव खो गया। कवि आकर्षक व प्रभावी भाषा में ही उलझा रह गया। उसकी गहराई समाप्त हो गई।
चर्चा कीजिए
Q1) आधुनिक युग में कविता की संभावनाओं पर चर्चा कीजिए?
Answer) स्वयं करें।
Q2) चूड़ी, कील, पेंच आदि मूर्त उपमानों के माध्यम से कवि ने कथ्य की अमूर्तता को साकार किया है। भाषा को समृद्ध व संप्रेषणीय बनाने में, बिंबों और उपमानों के महत्व पर परिसंवाद आयोजित करें।
Answer) स्वयं करें।
आपसदारी
Q1) सुंदर है सुमन, विहग सुंदर, मानव तुम सबसे सुंदरतम।
पंत की इस कविता में प्रकृति की तुलना में मनुष्य को अधिक सुंदर और समर्थ बताया गया है। ‘कविता के बहाने’ कविता में से इस आशय को अभिव्यक्त करने वाले बिंदुओं की तलाश करें।
Answer) पंत ने इस कविता में मनुष्य को प्रकृति से सुंदर व समर्थ बताया है। ‘कविता के बहाने’ कविता में कवि ने कविता को फूलों व चिड़ियों से अधिक समर्थ बताया है। कवि ने कविता और बच्चों में समानता दिखाई है। मनुष्य में रचनात्मक ऊर्जा हो तो बंधन का औचित्य समाप्त हो जाता है।
Q2) प्रतापनारायण मिश्र का निबंध ‘बात’ और नागार्जुन की कविता ‘बातें’ ढूँढ़कर पढ़ें।
Answer) स्वयं करें।
That’s it. These were the solutions of NCERT Class 12 Hindi Chapter 3 – कविता के बहाने, बात सीधी थी पर. Our team hopes that you have found these solutions helpful for you. If you have any doubt related to this chapter then feel free to comment your doubts below. Our team will try their best to help you with your doubts.